विश्रामपुर- रेहला थाना से सटे एनएच 75 पथ पर सोमवार प्रातः बेलचंपा की ओर से तेज गति से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर की ट्रॉली सोमवार प्रातः पलट गया।इसके कारण सारा बालू सड़क पर गिर गया।इसके तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक को रेहला थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया।बाद में ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस थाना ले आयी।सीओ बी सारू ने कहा कि मामले की जांच के बाद अग्रेतर क़ानूनी कारवाई होगी।वहीँ स्थानीय थाना अंतर्गत अटरिया ग्राम में सीओ बी सारू ने भी बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना में भेज दिया है।इस बीच तोलरा की मुखिया सुमित्रा सिंह व वरिष्ठ पंसस रासबिहारी तिवारी व भाजपा नेता विनय कुमार चन्द्रवंशी ने ग्रामीण क्षेत्र में बनाये जा रहे निर्धन व बीपीएल परिवार के पीएम पक्का आवास व शौचालय में ग्रामीण क्षेत्र में बंदोबस्त बालूघाट नही होने से बालू की आसानी उपलब्धता में परेशानी होने की बात कही है । प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वार स्वीकृत गरीब की योजना में पड़नेवाली बालू की जरूरत को लेकर गांव के आसपास की नदी बालूघाट से बालू उठाव करने में ट्रैक्टर को नाहक धरपकड़ किये जाने से आवास व शौचालय निर्माण पर गंभीर असर पड़ रहा है।पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार चौबे ने कहा कि बीडीओ विनय कुमार व सीओ बी सारू से दो दिन बाद होनेवाली बीडीसी में इस परेशानी के निवारण के लिए उनकी राय जानने के बाद अग्रेतर कारवाई करेंगें।बीडीओ विनय कुमार ने भी ग्रामीण इलाके में इस तरह की परेशानी होने की बात स्वीकारी है।

No comments:
Post a Comment