फोटो:-हवन यज्ञ के साथ नवरात्री पर्व का समापन-
मझिआंव:गायत्री परिवार द्वारा स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में स्थित गायत्री मंदिर में नवमी तिथि को हवन के पश्चात यज्ञ कार्यक्रम का समापन किया गया.इसके साथ ही चौबीस हजार गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान की भी पूर्णाहुति की गई..यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका अशोक चौरसिया एवं उनकी पत्नी गायत्री परिवार महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया ने निभाई, जबकि प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह एवं अशोक शर्मा द्वारा कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया गया. इसके पुर्व गायत्री प्रज्ञमंडल के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह के निर्देशन में सप्तमी तिथि को राधाकृष्ण मंदिर में दीप यज्ञ एवं अष्टमी तिथि को चन्द्री गांव में शक्तिपीठ निर्माण हेतु भुमि दान दाता मुखलाल विश्वकर्मा के अग्रज रामप्रीत विश्वकर्मा के निर्देशन में निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर दीप यज्ञ किया गया.मौके पर रामबेलास प्रसाद, टोलीनायक शिक्षक शिव प्रसाद, बिरेन्द्र सोनी, देवमुनी विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, कृष्णनन्दन विश्वकर्मा, मनोज दुबे, सिमा दुबे, सारो देवी, फुलझरी देवी, उषा सिंह, नेहा सिंह, स्नेहा सिंह, अखिलेस सोनी, सहित कई परिजन उपस्थित थे.
इधर नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के प्रायः सभी पूजा पंडालों में नवमी तिथि को हवन यज्ञ के पश्चात पूजा कार्य का समापन हुआ. जबकि प्रखंड के तलसबरिया गांव में स्थित पूजा पंडाल में दशमी तिथि को हवन यज्ञ कर समापन कर बैंड बाजे एवं परम्परागत ढंग से जुलूस निकालकर स्थानीय बांकी नदी में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई.


No comments:
Post a Comment