मना -प्रतिमा विसर्जन के साथ ही असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक पर्व दशहरा प्रखंड में शांति और शौहर्दयपूर्ण वतावारण में सम्पन्न हो गया


रमना 
-प्रतिमा विसर्जन के साथ ही असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक पर्व दशहरा प्रखंड में शांति और शौहर्दयपूर्ण वतावारण में सम्पन्न हो गया
।इसके पहले शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि को  हवन और नवकन्या पूजन  का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।इस दौरान सूर्या क्लब के पूजा पंडाल में अनु होटल के संचालक रविंद्र चन्द्रवँशी की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। इसी तरह दुर्गा मंदिर परिसर में ब्यवसायी पवन गुप्ता,राजेश गुप्ता एवं राजा राम प्रसाद गुप्ता ने नवमी को तथा कन्हैया गुप्ता ने अपने बड़े भाई स्व०देवकुमार गुप्ता की स्मृति मे दशमी तिथि को भंडारा का आयोजन किया था।वही नवयुवक संघ के पूजा पंडाल में सहारा इंडिया परिवार तथा श्री सीता राम मानस मन्दिर के प्रांगण में पूजा कमेटी की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालो में पहुँच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद अधिकांश प्रतिमाओ का विसर्जन शुक्रवार को ही कर दिया गया।जबकि नवयुवक संघ एवं सूर्या क्लब की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को बाजे-गाजे के साथ किया गया।इधर पूजा को लेकर थानेदार कलीम अख्तर खान के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी।वही बीडीओ प्रवीण कुमार भी पूजा पंडालो का  दौरा कर लगातार वस्तुस्थिति पर नजर बनाए हुए थे।इसके पहले विधायक भानू प्रताप शाही ,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव्,बसपा नेता ताहीर अंसारी एवं आम जनता पार्टी के संयोजक मुन्ना भाई ने विभिन्न पूजा पंडालो का दौरा कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। तथा क्षेत्र की खुशहाली की दुआ मांगी।वही यंग स्टार ग्रुप के सदस्यों ने अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पूजा पंडालो का दौरा कर आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।इधर मड़वनिया,कबिसा,गम्हरिया, सिलीदाग,चुन्दी,बुलका,टंडवा,  हारादाग, बहियार खुर्द, भागोडीह आदि गांवों में भी दशहारा का त्योहार धूम-धाम से मनाये जाने की खबर है।

No comments:

Post a Comment