मांगों को विधानसभा गंभीरता से उठाएंगे- स्वास्थ्य मंत्री
फोटो -सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपते साक्षरता कर्मी
;बिश्रामपुर - साक्षरता कर्मी महासंघ इकाई पलामू ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान कराने, साक्षरता अभियान को विस्तार देने और साक्षरता अभियान से जुड़े प्रेरको कि सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर शनिवार को आरसीआईटी कॉलेज परिसर में महा संघ से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। मौके पर महासंघ के प्रदेश सचिव सह कार्यक्रम प्रबंधक रामानुग्रह सिंह ने बताया कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा झारखंड राज्य संपूर्ण साक्षरता अभियान से लेकर साक्षर भारत कार्यक्रम का संचालन होता रहा है । वर्तमान समय में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा कार्यक्रम का मूल्यांकन एवं नए कार्यक्रम लागू किया जा रहा है,इसी बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में कार्यरत प्रेरक से कोई काम नहीं लेने का आदेश दे दिया गया है।इसी कारण सभी प्रेरकों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि यह मिशन द्वारा नए कार्यक्रम को लागू करने ,तथा सभी स्तर के साक्षरता कर्मी को यथास्थिति बनाए रखने की आवश्यकता है । नए कार्यक्रम के लागू होने तक सभी साक्षरता कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें जो साक्षरता अभियान के हित में होगा। विदित है कि अपने राज्य में 2011 के जनगणना अनुसार 83 लाख निरीक्षण में से लगभग 40 लाख व्यस्क निरक्षर साक्षर हो चुके हैं । तथा अभी भी पूरे राज्य में 43 लाख निरक्षर बचे हैं। जिन्हें साक्षर करने की बड़ी चुनौती है। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य में 7744 प्रेरक 190 प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक 76 जिला समन्वयक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के नेतृत्व में कर्मियों का मानदेय भुगतान लंबित है 31 मार्च 2018 को आयोजित बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा का प्रमाण पत्र आदि का वितरण भी नहीं हुआ है। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा नए कार्यक्रम के लागू करने ,तथा सभी स्तर के साक्षरता कर्मी को यथास्थिति बनाए रखने की आवश्यकता है। इस मांग पत्र में सुबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी स्थिति में सभी साक्षरता कर्मी को काम करने की जरूरत है । इसके लिए विधानसभा में बात को गंभीरता से रखा जाएगा। इस मौके पर बीपीएम सूरज कुमार पांडे ,प्रेरक अनूप पांडे ,विजय कुमार राम, अमरेश तिवारी, योगेंद्र विश्वकर्मा ,राम विनय मेहता, रघुनाथ पांडे, जनेश्वर सिंह ,मीना देवी ,सरिता देवी, सुनील कुमार सिंह ,पूजा देवी ,गीता देवी, सुशील ठाकुर ,सुशीला देवी ,यशोदा देवी ,महेंद्र राम ,शकुंतला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment