रांची -नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस से बिहार ले जाये जा रहे शराब के जखीरा धराया,


रांची -नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस से बिहार ले जाये जा रहे शराब के जखीरा धराया,
शराब तस्कर फरार
छह बड़े बैग में रखे 847 बोतल शराब  को आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी  की चौकसी से  छह बड़े बैग में रखे 847 बोतल शराब का खेप  पकड़ाया
विश्रामपुर-  रेलवे पुलिस बल की चौकसी से सीआईसी सेक्शन के वीआईपी ट्रेन में शुमार रांची -नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस से चोरी- छिपे बिहार के हिस्से में ले जाया जा रहा शराब का बड़ा खेप   पकड़ा गया।हालांकि इसे ले जा रहे अन्तर्राजीय तस्कर गिरोह किसी तरह  ट्रेन में ऑन ड्यूटी एस्कॉर्ट पार्टी की नजरों से निकल भागने में कामयाब हो गया।इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा रोड आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी प्रबोध कुजूर व सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि  रांची से नई दिल्ली जा रही गरीब रथ रात्रि एक्सप्रेस के जी दस कोच में लावारिस हालत में एक कोने में पड़े छह भरे बैग को देखकर पतरातू से ग़ढ़वा रोड तक  आ रही एस्कॉर्ट पार्टी के कांस्टेबल ने उसे खोलकर चेक किया ।तो  वह दंग रह गए।सभी बैग में मसालेदार शराब के पाउच भरे हुए थे।इसके बाद पूरी एस्कॉर्ट पार्टी ने इसे ले जानेवाला तस्कर गिरोह की चलती गरीब रथ ट्रेन में खोजबीन की।लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।बाद में इनसभी शराब के पाउच भरे छह बैग को ट्रेन से उतारकर निर्देशानुसार गढ़वा रोड आरपीएफ थाना में लाया गया।यहां गिनती करने पर 847 पाउच दो सौ एमएल. के झारखंड राज्य की डिस्टलरी से बने हुए देशी शराब पाया गया।बाद में इन सभी जप्त शराब को क़ानूनी कारवाई के लिए गढ़वा रोड राजकीय रेल पुलिस को गुरुवार दिन में सौंप दिया गया। गढ़वा रोड जीआरपी पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया क़ि मामले को उत्पाद अधिनयम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इसकी अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment