वंशीधर नगर (में स) झाविमो उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि बीते दिन प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त कराने के नाम पर प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास पर ₹500 जुर्माना वसूलने के लिए सिटी मैनेजर द्वारा बवाल कराया गयाकी है। साथ रामचंद्र केसरी ने मुख्य सचिव को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि जिला मुख्यालय में गढ़वा के एसडीओ रहते हुए 40 किलोमीटर दूर नगर उंटारी के एसडीओ जो अन्य कई विभाग के प्रभार में हैं वह अपने तिकड़म से जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापना करा लिए हैं तथा भारी लूट मचाए हुए । इसकी भी जांच कराने की मांग करता हूं ।पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि अगर मुख्य सचिव के द्वारा जांच नहीं कराया गया तो मैं भारत सरकार या जनहित याचिका से जांच करआऊंगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लूट मचाया गया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 4 किस्त में पैसा निकलती है जिसमें प्रत्येक इसमें पांच -पांच हजार रुपए वार्ड पार्षद के माध्यम से लिया जा रहा है अगर जो वार्ड पार्षद प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसा नहीं दे रहे हैं तो उस वार्ड पार्षद के क्षेत्र में आवास का पैसा भुगतान नहीं किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कधवन के चार योजना में बिस लाख का घपला हुआ है। जिसमें एसडीओ के द्वारा पैसा लेकर मामला को दबा दिया गया और मुखिया सत्यवती देवी एवं पूर्व मुखिया नजमुन बीवी को फंसा दिया गया उन्होंने कहा कि वह मुख्य सचिव से मांग करता है कि जांच कर कारवाई किया जाए। इस मौके पर अश्वनी कुमार सलीम अंसारी दिनेश शर्मा इस्माइल अंसारी सहित कई लोग मौजूद।

No comments:
Post a Comment