मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पुजा अर्चना कर कलश स्थापना की गई


फोटो-मां गायत्री व गुरुदेव

मझिआंव:गायत्री परिवार द्वारा नवरात्र को लेकर स्थानीय राधाकृष्ण मन्दिर परिसर में स्थित साधना कक्ष में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पुजा अर्चना कर कलश स्थापना की गई
. इसके साथ ही परिजनों ने नवरात्र में चौबीस चौबीस हजार गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान करने का संकल्प लिया .ये साधक अष्टमी तिथि तक चौबीस हजार मंत्र का जप पूरा करेंगे. अनुष्ठान का समापन नवमी तिथि को हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा.पूजन कार्य में प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह द्वारा कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया गया. मौके पर टोलीनायक रामबेलास प्रसाद,देवमुनी विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, बिरेन्द्र सोनी, मनोज कुमार,बंसी साव,धर्मशीला देवी, फुलझरी देवी, सारो देवी, सिमा देवी,रिंकी देवी सहित कई परिजन उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment