कलशस्थापन के साथ शारदीय नवरात्र प्रारम्भ



प्रखंड के कई गांवों में निकली जलयात्रा सह शोभायात्रा

मझिआंव:शारदीय नवरात्र के सुरुआत के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों के पूजा पंडालों कलशस्थापन कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गई. इस दौरान खरसोता गांव के राधाकृष्ण मंदिर में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना हेतु 901कलश एवं श्रीराम जानकी व लखनलाल की झांकी एवं बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई.जिसका नेतृत्व मुखिया राजेन्द्र कुमार मेहता ,बिजय राम एवं उप प्रमुख बिनोद यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा दो किलोमीटर पैदल चलकर बांकी एवं कोयल नदी के संगम पर पहुंची. जहां से पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया. तथा वापस आकर पूजा स्थल पर स्थापित किया गया.
इधर अखौरीतहले गांव के देवीमंडप से निकली जलयात्रा का नेतृत्व कमिटी के अध्यक्ष सह प्रखंड20सुत्री सदस्य मुखदेव सिंह रवानी ने किया. बैण्ड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामील श्राद्धालुओं ने कोयल नदी के राधाकृष्ण मन्दिर घाट से जल उठाया. और पुनः गांव के देवीमंडप में लाकर स्थापित किया.मौके पर पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष सुबास कुमार गुप्ता, सचिव प्रहलाद राम, कोषाध्यक्ष गोलू कुमार, राज कुमार,सोनू कुमार, बबलू गुप्ता, राहुल सिन्हा, अमित कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment