-प्रखंड के हरादाग कला पंचायत में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के द्वारा विकास योजनाओं के जांच के बाद बिचौलिया व योजनाओं से जुड़े लोगों में खलबली मच गया है |
संबंधित लोग योजना के अभिलेख से लेकर कार्य स्थल पर सुधार की कोशिश मे लग गए हैं |जानकारी के मुताबिक बीडीओ प्रवीण कुमार ने पंचायत के जनवितरण प्रणाली की दुकान, आंगनवाड़ी केन्द्र, मनरेगा की समतलीकरण योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा चौदहवां वित्त आयोग से लगाए गए चापाकल जांच किया |रामजनम पासवान के खेत मे समतलीकरण योजना मे योजना का बोर्ड नहीं पाए जाने पर रोजगार सेवक को फटकारते हुए अविलंब बोर्ड लगाने का निर्देश दिया |जबकि विनोद राम व प्रमिला देवी के समतलीकरण की योजना मे राशि, मेठ का नाम और बोर्ड नहीं पाए जाने तथा निर्धारित मानक के विपरीत काम करने के स्थिति में नाराजगी जाहिर करते हुए मुखिया, पंचायत सेवक,कनिय अभियंता, रोजगार सेवक को गुणवत्ता पूर्ण काम पूरा कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि विकास योजनाओं मे गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा |हरादाग खूर्द आंगनवाडी केन्द्र मे नामांकित 55 बच्चों के स्थान पर महज 28 बच्चों की उपस्थिति पर उन्होंने सेविका और सहायिका को उपस्थित बढ़ाने का निर्देश देते हुए पोषाहार और खिचड़ी में सुधार लाने का चेतावनी दिया |वही जनवितरण प्रणाली के दुकानदार महादेव सिंह के द्वारा उठाव व वितरण पंजी नहीं दिखाने तथा सूचना पट पर सामग्री के दर नहीं लिखे जाने के स्थिति में अग्रेतर कार्रवाई के लिए आपूर्ति पदाधिकारी को सूचना दिया है |पंचायत सचिवालय भवन निरिक्षण के दरम्यान पंचायत निधि से लगाए गए चापाकल के अभिलेख संधारण में त्रुटि पाए जाने पर चौबीस घंटा के अंदर अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया |जांच कर्म मे मुखिया ललन चौधरी, पंचायत सचिव बिजय कुमार, कनिय अभियंता रंजीत वर्मा, अजीत कुमार, सहित कई कर्मी शामिल थे |


No comments:
Post a Comment