मझिआंव:मझिआंव नगर पंचायत एवं प्रखंड के आधा दर्जन स्थानों पर महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया,साथ ही इस अवसर पर कई कार्यक्रमों की सुरुआत की गई.
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की. इस अवसर पर श्री समदानी ने कहा कि गांधी जी के द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यों को पुरी दुनियां में याद किया जाता है, हम लोग उनके बताए मार्ग पर चलें. तथा उनका अनुकरण ही नही अनुसरण भी करें.इस अवसर पर सिटी मैनेजर रोबिन कच्छप, अनिल उराँव,अमित पाठक, राकेश श्रीवास्तव, ब्रिजनारायन सिंह सहित सभी कार्यालयकर्मी द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई.
इधर सिबेसर चंद्रवंसी महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो संजित कुमार के देखरेख में आयोजित गांधी जयंती समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वक्षता पखवाड़ा भी मनाया गया,जबकि आर के पब्लिक स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर छात्रों के बीच कई प्रकार की प्रतोयोगिता आयोजित की गई तथा अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई.
इधर खरसोता मुखिया राजेन्द्र कुमार मेहता एवं तलासबरिया मुखिया वीवी मशरून निशा द्वारा अपने अपने पंचायत भवन पर आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान सबका योजना सबका विकास कार्यक्रम की सुरुआत की गई.

No comments:
Post a Comment