स्वच्छ्ता कार्यक्रम


विश्रामपुर- नप में  बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट के दो दिवसीय  मेगा स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान के गाँधी जयंती पर प्रमुख कस्बा रेहला की सड़कों की सफाई के साथ संपन्न हो गया।खासबात रही कि मंगलवार को ग्रासिम् कारखाना के कई अधिकारी अस्सिटेंट वाईस प्रेसिडेंट ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में रेहला के ब्यस्तम चौराहा बजरंग चौक से शुक्रबाजार एक किमी रास्ता पर जमे धूल कचरे को स्थानीय नागरिकों व नगर पार्षद के साथ मिलकर पूरी तरह से सफाई की।लगभग डेढ़ घन्टे तक चले सड़कों की अद्यतन सफाई के बाद सभी कचरे व गर्द को जमा कर  नप के कचरे वाहन से डिस्पोजल किया गया।इसमें रोटरी क्लब रेहला के  बरिष्ठ सदस्य सह नप के ब्रांड अम्बेसडर प्रो नंदलाल शुक्ल के साथ सुशील शुक्ल व सिंटू सिंह,दिनेश उपाध्याय व राजेश राठी आदि क्लब के पदाधिकारियों व आयोजक जनसेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि राकेश तिवारी व अनिल गिरी के साथ गोपीनाथ विश्वकर्मा आदि ग्रामीण क्षेत्र से आये 50 मोटिवेटर्स  ने पुनीत सामाजिक अभियान में जमकर पसीना बहाये।खासबात रही कि इस सफाई कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से आयी महिलाओं ने स्वच्छ्ता कार्यक्रम
में सक्रिय रूप से हाथ बटाई। सफाई अभियान को रेहला थाना के नए थाना प्रभारी विष्णु सिंह व ब्रजेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना की।

No comments:

Post a Comment