ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जनाक्रोश रैली-कांग्रेस


 
विश्रामपुर- महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थ व खाद्य पदार्थ के मूल्य में बेतहाशा बृद्धि को लेकर
आहूत जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से आम-आवाम त्रस्त है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष कुमार चौबे व प्रखंड अध्य्क्ष रामचंद्र दीक्षित  ने प्रखंड कार्यालय पर आयोजित गांधी जयंती के बाद आयोजित प्रेसवार्त्ता में मंगलवार  को कहा कि लोग इस शासन से ऊब चुके हैं। विश्रामपुर विधान सभा पलामू क्षेत्र से पांच हजार से अधिक कार्यकर्त्ता व समर्थक शामिल होंगें।प्रखंड अध्य्क्ष रामचंद्र दीक्षित ने बताया कि इसके लिए  जनसमर्थन जुटाने के लिए ब्यापक जनसंपर्क अभियान ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है।वरिष्ठ नेता संतोष कुमार चौबे ने कहा महंगाई व समस्यायों में जकड़ी जनता अलोकप्रिय भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है।प्रदेश युवा नेता अजय दूबे की अगुआई में निकलनेवाली जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।प्रचार कार्य में नप के कांग्रेस नेता मनु पांडेय , मनोहर चौबे, नगर परिषद इंटक नेता मनोज शुक्ल के अलावा उंटारी रोड कांग्रेस अध्य्क्ष अशोक कुमार सिंह ने इस जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगायी गयी है।प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर सभी लोगों ने माल्यार्पण करने के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

No comments:

Post a Comment