नाला पर पूल नहीं रहने के कारण चौकड़ी, भलुआनी एवं गोदर माना मार्ग पर आने जाने में लोगों को बेहद कठिनाई

रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत के धड़धड़ीया नाला पर पूल नहीं रहने के कारण चौकड़ी, भलुआनी एवं गोदर माना मार्ग पर आने जाने में लोगों को बेहद कठिनाई
का सामना करना पड़ता है अगर इस नाले पर पुलिया का निर्माण कर दिया जाता है तो जो लोग 8 किलोमीटर तक का चौकड़ी के लोग रंका मुख्यालय जाकर काम करते हैं वह 3 किलोमीटर में रंका मुख्यालय पहुंच सकते हैं इस संबंध में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों ने बतलाया कि अभी तो हम लोग किसी प्रकार नदी पार कर विद्यालय में पहुंच जाते हैं पर बरसात के मौसम में 15 दिन तक घर में रहना पड़ जाता है क्योंकि बरसात के मौसम में पानी नदी में उफान मारती है और हम लोग नदी में बहने के डर से नदी पार कर विद्यालय नहीं आ पाते हैं इस संबंध में दक्षिणी जिला परिषद भाजपा नेत्री उमा देवी ने बदला कि यह पुलिया बना अति आवश्यक है यह पुलिया बनने से रंका मुख्यालय की दूरी यहां के ग्रामीणों जो 8 किलोमीटर तय कर रंका मुख्यालय जाना पड़ता है एवं बच्चों को विद्यालय आने जाने में सहूलियत होगी इस लिए यह पुलिया बनना अतिआवश्यक इनके साथ में रंका सांसद प्रतिनिधि सुनील माली एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment