मझिआंव: प्रखंड कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय में अलग अलग कार्यक्रम कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की161वीं जयंती मनाई गई.



मझिआंव: प्रखंड कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय में अलग अलग कार्यक्रम कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की161वीं जयंती मनाई गई.
प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी कमलकिशोर सिंह,प्रखंड विकास पदधिकारी अमरेन डांग, अंचलनिरिक्षक राजेन्द्र कुमार झा एवं उप प्रमुख बिनोद यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया .इस अवसर पर सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
इधर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुरुआत की. इस अवसर पर अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला. और कहा कि सरदार पटेल देश की एकता व अखंडता के प्रतीक थे. देश के आजाद होने के बाद भी कश्मीर, हैदराबाद सहित सैकड़ों रियासत के राजाओं ने अपने को स्वतन्त्र घोषित कर दिया था, लेकिन सरदार पटेल ने कड़े संकल्प के साथ चौबीस घंटे के अंदर सभी रियासतों को भारत देश में मिला दिया. इनमे कुछ रियासत तो समझाने पर ही मान गए और कुछ रियासतों को बल प्रयोग कर सरदार पटेल ने देश में मिला दिया. इसके बाद इनके ब्यक्तित्व के अनुरूप इन्हें लौहपुरुष का उपनाम दिया गया.हमारा देश हमेशा ही इनके इस उपकार का ऋणी रहेगा. इनके प्रयास के बिना यह कठिन कार्य संभव नहीं था. मौके पर सिटी मैनेजर रोबिन कच्छप, अमित पाठक, राकेश श्रीवास्तव, अनूप कुमार तिवारी ,अश्लेस तिवारी, विकास सिंह, विकास कुमार, वीणा देवी, राहुल कुमार, ब्रिजनारायन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment