विजयादशमी की रात की घटना,नाईट वाचमैन बिना सूचना का था गायब
फ़ोटो-01.विश्रामुर स्थित कृषि सिंगल विंडो कार्यालय के कम्प्यूटर रुम के भीतर से गायब हुए सामग्री
02.कार्यालय के बाहर खड़े कृषि सिंगल विंडो के कर्मचारी से जानकारी लेते थाना पुलिस के एएसआई शिवकुमार
विश्रामपुर- नप कार्यालय से सटे प्रखंड के कृषि सिंगल विंडो केंद्र से शुक्रव्रार विजयादशमी की रात मुख्यद्वा
र व कम्प्यूटर रुम के ताले तोड़कर अज्ञात चोर पूरा कम्प्यूटर सेट,इन्वर्टर, सीलिंग फैन आदि लेकर चंपत हो गए।शनिवार सुबह होने पर इस घटना की सुचना नाईट वॉचमैन मुन्ना सिंह ने केतातकला निवासी क्षेत्र-समन्वयक केशवानंद पाठक को मोबाइल से दी।साथ ही उसने बिना सुचना दिए रात की ड्यूटी से घर चले जाने के कारण गायब रहने की गलती कबूली।इसके बाद सेंटर कोऑर्डिनेटर श्री केशवानंद व सहयोगी सतीश कुमार चौबे बालजी आदि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इसमें करीब दो लाख के इलाकट्रॉनिक सामग्री गायब मिले।इस बीच सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंचकर सारी जानकारी ली।एसआई महेंद्र हेम्ब्रम व एएसआई शिवकुमार ने कृषि केंद्र के गार्ड के गायब रहने पर ना काफी नाराजगी जतायी।इधर सेंटर
ऑर्डिनेटर केशवानंद ने थाना में इस चोरी की वारदात की रपट लिखा दी है।थाना पुलिस इस चोरी की छानबीन में जुट गयी है।बता दें कि विगत 08 अक्टूबर की रात गांधी जी की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की रात भी मेनरोड से वाहन से दो जेनरेटर चुरा कर ले भागे थे।वहीँ संवेदक द्वारा कृषि सिंगल विंडो के मुख्यद्वार के ग्रिलगेट की काफी कमजोर बनाये जाने को भी स्थानीय लोग आसानी से चोरी होने की वजह बतायी जा रही है।


No comments:
Post a Comment