रमना -प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के बारपानी एवं केरवा गांव के ग्रामीणों के घरों मे लंबे इंतजार के बाद बिजली पहुंचाने का काम शुरू हो गया


रमना 
-प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के बारपानी एवं केरवा गांव के ग्रामीणों के घरों मे लंबे इंतजार के बाद बिजली पहुंचाने का काम शुरू हो गया
है |बुधवार को नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ किया गया। विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ मोर्चा के जोनल प्रभारी धनंजय कुमार सिंह द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। गांव में विद्युतीकरण योजना के शुभारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह गांव आदिवासी बहुल जंगली क्षेत्र है। जहां के लोग देश की आजादी के 70 वर्षों से ढिबरी युग में जीने को विवश थे। लेकिन विधायक भानु प्रताप शाही ने ग्रामीणों से किए गए वादे को पूरा करते हुए इन गांव का चयन विद्युतीकरण के लिए कराया। बारपानी एवं केरवा गांव मलेरिया जोन के रूप में भी जाना जाता है। विद्युतीकरण शुभारंभ के अवसर पर मोर्चा के जोनल प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के कई वर्षों के मांग को आज विधायक भानु प्रताप साही के प्रयास से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  ग्रामीणों के सड़क की मांग को भी जल्दी पूरा करते हुए टेंडर कराया जाएगा। मौके पर नौजवान फरार मोर्चा के कार्यकर्ता शम्भू सिंह, कैलाश परहिया, राम सुंदर सिंह, प्रेमन परहिया, सूर्यदेव सिंह, सहदेव सिंह एवं विगन परहिया आदि सहित संवेदक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment