केन्द्र और राज सरकार के खिलाफ शुक्रवार के शाम भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा सर्वेश्वरी चौक के समीप वन परिसर में नुक्कड सभा आयोजित कर जमकर सरकार पर भड़ास निकाला


रमना
-नुक्कड सभा में उपस्थित भाकपा के राज सचिव का भुवनेश्वर मेहता |
-केन्द्र और राज सरकार के खिलाफ शुक्रवार के शाम भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा सर्वेश्वरी चौक के समीप वन परिसर में नुक्कड सभा आयोजित कर जमकर सरकार पर भड़ास निकाला
|इसके पहले सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता लाल झंडा के साथ सुनील मुखर्जी नगर से प्रतिवाद मार्च निकाल कर मुख्य पथ होते सभा स्थल पर पहुंचे |सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व राज सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि देश और राज मे भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य लोगों को भूमिहीन करना है |दोनों सरकार पुजीपतियो के लिए किसानों की जमीन लुट रही है |गरीब, किसानों से लूटी गई जमीन अौने पौने दामो पर प्रधानमंत्री मोदी जी अपने व्यपारीक मित्रों को जमीन दे रही है |मोदी जी के शासन काल में किसानों की मृत्यु दर बढ़ी है |साढ़े बारह हजार किसान प्रतिवर्ष आकाल, सुखाड़ और बैंक लौन नहीं चुकाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं |उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में सिर्फ अच्छे दिन पुंजीपतियों ,अधिकारियों और कार्यपोरेट घराने के लिए आया है |हजारीबाग मे अपनी मांग रखने गए पारा शिक्षकों को तानाशाह सरकार बर्खास्त कर देती है |मोदी जी के सह पर चल रहे अडानी ग्रुप ने भी बैंक का पैसा लुट लिया |आपने जिसको चौकिदारी की जिम्मेदारी सौंपी उसे के सामने से बतीस बढ़े लोग बैंको के हजारों करोड़ लेकर देश से भाग गए |नोट बंदी कर काला धन सफेद कर दिया |सैकड़ों गरीब लोग बैंक और एटीएम के बाहर पैसा लेने के लिए दम दोड़ दिया |पैसे के अभाव में छोटे छोटे कुटीर उद्योग बंद हो गया |राफेल प्लेन खरीद मे सीधा लाभ अंबानी को दिया |अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहे हैं |प्रधानमंत्री बनने से पहले भाजपा मंहगाई कम करने का वादा किया था लेकिन आज मंहगाई पहले से अधिक है |दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था |लेकिन आज नौकरीयो पर संकट मंडरा रहा है |बेरोजगारी का प्रतिशत बढ़ाने के कारण समाज अपराध भी बढ़े हैं |बिजली,पानी ,स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति खराब है किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हो सकी |उन्होने लोगों से अपील किया है कह और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लोगों को एक जुट होकर देश और राज से भाजपा को हटाना ही होगा |सभा को सूर्यपथ सिंह, रुचीकर तिवारी, गणेश सिंह, राजकुमार राम, रामेश्वर प्रसाद अकेला आदि लोगों ने संबोधित किया |जबकि अध्यक्ष राजकुमार महतो व संचालन नौरंगी पाल ने किया |

No comments:

Post a Comment