8 अक्टूबर को होगा गांधी जी का प्रतिमा का अनावरण -रविन्द्र नाथ उपाघ्याय


फ़ोटो जानकारी देते -रविन्द्र नाथ उपाघ्याय
 विश्रामपुर- नगर परिषद स्थित विश्रामपुर थाना के पास गांधी विचार मंच के तत्वाधान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का आदम कद प्रतिमा का अनावरण 8 अक्टूबर दिन सोमवार को होना सुनिश्चित हुआ है । जिसमें मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार रांची ,विशिष्ट अतिथि रामचंद्र चंद्रवंशी माननीय मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण झारखंड सरकार रांची, श्री अमर कुमार बावरी माननीय मंत्री पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास झारखंड सरकार रांची ,मुख्य रूप से होंगे ।इस कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण ,विश्रामपुर को अनुमंडल एवं जिला बनाने हेतु प्रदर्शन बिश्रामपुर डाक बंगला के मैदान में सत्याग्रह सभा का आयोजन, एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बघमनवा मुखियास सह गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय ने  पत्रकारों को बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मगध कोकिला व्यास ब्रिजनन्द  पांडे ,सुदर्शन यादव ,मुगल सम्राट ,मगध सम्राट का विशाल संस्कृति कार्यक्रम होगा ।उन्होंने आम जनों से उपस्थित रहने के लिए आग्रह  की है।

No comments:

Post a Comment