डंडई प्रखंड स्थित आंध्रा बैंक लवाही कला शाखा में पिछले 3 दिन से लिंक फेल है।


डंडई प्रखंड स्थित आंध्रा बैंक लवाही कला शाखा में पिछले 3 दिन से लिंक फेल है।
जिससे बैंक लाभुकों को शुक्रवार को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा ।बैंक पहुंचे बृजेश कुमार ,मंजू देवी ,महावीर सोनी ,नंदन कुमार सहित अन्य ने बताया कि पिछले 3 दिन से बैंक का चक्कर काटना पड रहा है। फिर भी दोपहर  3 बजे तक इन्तजार के बाद  भी  पैसा निकाशी नहीं हो पाया ।  वही अन्य बैन्क लाभुको ने बताया कि बैंक मैंनेजर  के द्वारा बताया जाता है कि आज भी लिंक फेल है ,लिंक आएगा तो लेनदेन होगा। जिसे हम लोगों को आवश्यक घरेलू कार्य सहित बीमारियों के इलाज के लिए पैसे नहीं है ।जिससे हमलोगों को  मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं अन्य कई लाभुकों ने बताया कि बैंक  मैं पैसे के अभाव होने पर बैंक कर्मियों द्वारा लिंक फेल है का  सूचना पट्ट  लगा दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment