दुर्गा पूजा समिति में सर्वसम्मति से सुदर्शन विश्वकर्मा को चुना गया अध्यक्ष



मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र चौबे ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा वहीं दुर्गा पूजा में नवरात्र के एकम से श्रीराम चरित्र मानस पाठ नवाह परायन भभुआ जिला के पौरानिक बाबा द्वारा पाठ कराया जाएगा साथ ही 10/10/2018 से लेकर 17/10/2018 सप्तमी तक सुमित्रा शास्त्री जी के द्वारा प्रवचन अपराहन 6:00 से 9:00 बजे रात्रि तक होगा इसके बाद रामायण सीरियल प्रोजेक्टर के माध्यम से 9:00 से लेकर 2:00 बजे रात्रि तक दिखाने का निर्णय लिया गया तथा पूजा कमिटी के लोगों पर पूजा संपन्न होने तक शराब व किसी भी तरह के नशे पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है कमेटी ने इस बार अध्यक्ष के रूप में सुदर्शन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष देवनाथ चौधरी कोषाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी संरक्षण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र चौबे उपाध्यक्ष मानदेव बैठा को चयन किया गया इसके अलावा कमेटी में 40 सदस्यि लोगों को चुना गया दुर्गा पूजा के मुख्य पुजारी गांव के विवेकानंद चौबे है। इस मौके पर मुन्ना चौबे कुश कुमार चौबे मुकेश ठाकुर कोमल चौधरी रमेश चंद्रवंशी छठन चौधरी मानदेव चौधरी सुनील कुमार चौबे अरुण चौबे प्रणय चौबे रिंकू चौबे आशुतोष कुमार चौबे हरेंद्र चौधरी मिंकु चौबे बदन चौधरी हिरामन चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment