फ़ोटो- रेहला ग्रासिम् कारखाना के समीप महिला मंडल मोड़ पर अनशन पर बैठे गुप्तेश्वर सिंह व समर्थक
विश्रामपुर- नप अंतर्गत सबसे बड़े कस्बे रेहला स्थित प्रमंडल की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रतिष्ठान व आदित्य बिरला ग्रुप के कारखाना ग्रासिम् इंडस्ट्रीज लि.प्रबन्धन से पांच सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर पूर्व विस के निर्दल प्रत्याशी गुप्तेश्वर सिंह का अनिश्चितकालीन अनशन रविवार तीसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन प्रशासन व प्रबंधन के कोई भी प्रतिनिधि ने इसकी अबतक सुध लेना जरूरी नहीं समझा ।हालांकि रेहला एनएच 75 पथ से बिरला कस्टिक कारखाना जाने के संपर्क पथ स्थित तिराहे महिला मंडल मोड़ पर दर्जनभर समर्थकों के साथ तंबू के नीचे बैठ अनशन दे रहे बैठे पांडू के रत्नाग निवासी अनशनकारी गुपेश्वर सिंह बताया कि अनशन स्थल पर केवल सरकारी चिकित्साकर्मी व चिकित्सक के अलावा रेहला थाना के थाना प्रभारी विष्णु सिंह ही मिलकर उनकी मांग के बारे में जानकारी ली है।वहीँ स्थानीय क्षेत्र के कई दलों के प्रतिनिधि व पंचायत तथा नप के प्रतिनिधि ने मौके पर उपस्थित होकर उनकी मांगो को जायज बताया।साथ ही कई राजनीति से जुड़े लोगों ने उनके आंदोलन को खुला समर्थन देने का भी एलान किया ।समर्थन देनेवाले प्रमुख राजनीतिक दलीय नेताओं में पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्य्क्षभूषणबिहारीचौबे,केतातकला पंचायत के मुखिया कश्यप चौबे ,डब्लु चौबे आदि हैं।वहीँ अनिश्चितकालीन अनशन पर समर्थन में बैठे राजकुमार चौबे,पंकज पाल,जयराम सिंह,अजय पाल ,कामता प्रसाद सिंह,अजय सिंह,बिटन प्रसाद ,भगवान साव आदि के नाम शामिल है।
(बॉक्स)
अनशनकारी की पांच सूत्री मांग
विश्रामपुर- रेहला कस्बावासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, रासायनिक दुष्प्रभाव से भूमि की घट रही उर्वरता को कायम रखने के लिए जैविक खाद का निर्माण करना , पर्यावरण संतुलन के लियेअधिकाधिक बृक्षारोपण करना,बीपीएल निर्धन परिवार को बिजली शिक्षा,चिकित्सा आदिमूलभूत सुविधाएं मुहैया म
कराना,कारखाना में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर् रोजगार मुहैया कराना।


No comments:
Post a Comment