काम करने के दौरान राजा राम 45 वर्ष नामक एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है


वंशीधर नगर: वंशीधर नगर थाना अंतर्गत जमुई गांव में मनरेगा का काम करने के दौरान राजा राम 45 वर्ष नामक एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है
। घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे की है। वह जमुई गांव का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक राजा राम भुईयां नामक मजदूर जमुई गांव निवासी मनोज दुबे के खेत मनरेगा के तहत स्वीकृत समतलीकरण का कार्य कर रहा था। कार्य करने के दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में अन्य मजदूरों एवं खेत मालिक के द्वारा मृतक को घर पहुंचाया गया। घटना के खबर से सुनते ही मृतक के परिवार का सदस्य का रो रो कर बुरा हाल हो गया।जानकारी के मुताबिक मृतक के एक पुत्री एवम एक पुत्र है। घटना की सुचना पाकर पुलिस मृतक घर पहुच कर मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment