वंशीधर नगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि समाज एवं देश को सबल बनाने के लिये परिवार एवं समाज के बीच समय देना जरूरी है।

वंशीधर नगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि समाज एवं देश को सबल बनाने के लिये परिवार एवं समाज के बीच समय देना जरूरी है।

आज युवा शिक्षा पाकर उच्च पदों पर आसीन हो रहे
हैं। किन्तु परिवार एवं समाज से कट रहे हैं और मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं कुछ आत्महत्या भी कर रहे हैं। इसका कारण संस्कारयुक्त शिक्षा का नहीं मिलना है। वह सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के
दौरान रविवार को आयोजित नागरिक भोजन में आये गणमान्य नागरिकों एवं स्वयंसेवको को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के बीच कार्य करने की विशेष आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस दिशा में
लगातार कार्य कर रहा है। महाविद्यालय विद्यार्थियों का यह प्रशिक्षण वर्ग इसी दिशा में प्रयास है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश को परमवैभव तक ले जाने के लिये हमें अपनी कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। परिवार के सभी सदस्य साथ रहे एवं खुले मन से आपस में बात करें। उन्होंने कहा कि
हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो देश तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमारी बहु बेटियां लव जेहाद का शिकार हो रही हैं। इन पर नियंत्रण के लिये केवल अपने कार्य को महत्व न देते हुये परिवार एवं समाज के साथ समय बिताना होगा। इसके पूर्व महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्राथमिक वर्ग के कार्यवाह
एवं गढ़वा जिला कार्यवाह नितेश जी ने  वर्ग का वृत्त रखा। उन्होंने कहा कि इस साधना स्थली में 7 अक्टूबर से पलामू प्रमंडल के विभिन्न स्थानों से आये स्वयंसेवक संघ की रीति नीति, योग आसान, नियुद्ध, दंड, घोष के साथ बौद्धिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी दिनचर्या प्रात: चार बजे से प्रांरंभ होती है और रात्रि दस बजे दीप विसर्जन तक चलता है।  प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में जाकर संघ कार्य को गति देंगे। मौके पर विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुणाल जी, जिला प्रचारक सत्यप्रकाश, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख महेश प्रसाद, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम, पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव, शारदा महेश प्रताप देव, अलखनाथ पांडेय, अनिल पांडेय, ओमप्रकाश केशरी, चंदन जायसवाल, विहिप के बृजबिहारी जी समेत विभिन्न अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment