वंशीधर नगर: -----अनुमंडल मैदान में रविवार को गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विकास कुमार स्वदेशी के द्वारा 25 कबड्डी खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया।

ड्रेस वितरण   करते हुए कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए व खिलाड़ियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेरे द्वारा जो भी बन सकेगा कबड्डी खिलाड़ियों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और कबड्डी सिखाने के लिए जिला  व  राज्य  स्तर  के  कबड्डी कोच को बुलाकर सभी प्रखंडो में भेजा जायेगा।मौके पर गायत्री कुमारी, साक्षी कुमारी, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी ,खुशबू कुमारी,सोनम कुमारी,पायल कुमारी ,आरती कुमारी ,सुशीला कुमारी ,उर्मिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment