लिए
रेहला थाना से मुक्त होकर दोनों ने मंदिर में रचायी शादी
फ़ोटो- रेहला थाना से लगे मंदिर में न्यायालय के आदेश पर मुक्त युगल प्रेमी जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधन में मंदिर में संकल्प लेते
विश्रामपुर- रेहला थाना में विगत दिनों से संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए बालिग प्रेमी जोड़े न्यायालय के आदेश पर मुक्त किये जाने के बाद रेहला थाना से लगे श्री संकटमोचन महामृत्युंजय मंदिर में शनिवार शाम शादी रचा ली।उत्तरप्रदेश के चोपन थाना के हाथी नाला के समीप मालोबार की आदिवासी युवती सीता गोंड का बिहार के भोजपुर इमादपुर थाना के 24 वर्षीय युवक से दिल्ली में बन रही इमारत के दौरान नजदीकी हो गयी ।हालांकि युवती का उनके परिजनों ने शादी उसकी बिरादरी में कर दी थी।बतौर सीता शादी के बाद कमजोर मानसिकता वाला उसका दूल्हा उसे कभी पत्नी नहीं माना।इसके बाद उसने मजदूरी करने के क्रम में पोक लीन ऑपरेटर युवक विमलेश तिवारी से शादी करने का फैसला एक दूसरे की राजी -ख़ुशी से की थी।इसी क्रम में दिल्ली से घर लौटने के क्रम में गढ़वारोड स्टेशन के बाहर संदेह के आधार पर उन्हें पुलिस थाना ले आयी।यहां से सीजीएम कोर्ट,मेदनीनगर के आदेश पर जेल गए विमलेश को रिहा कर बालिग लड़की सीता के इच्छा के मुताबिक दोनों को एक साथ पति-पत्नी के रूप में आगे जीवन ब्यतीत करने की इजाजत शुक्रवार को मिल गयी।इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।


No comments:
Post a Comment