आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगो के लिये तौफा :डॉ ईश्वर सागर


बिश्रामपुर प्रखंड में बितरण हुवा  पाँच लाख का मुफ़्त बीमा आमन्त्रण पत्र
फ़ोटो-दीपप्रज्वलित करते अतिथि
2 आमंत्रण पत्र बाटते अतिथि
बिश्रामपुर-बिश्रामपुर प्रखंड के सभागर में शुक्रवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत आरोग्य आमन्त्रण पत्र का बितरण किया गया।बितरण कि शुरुवात भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य युवा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी उर्फ़ मुन्ना जी ,ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार चौबे,मंत्री   प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,बिधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी, सतेंद्र नाथ चौबे ,बीडीओ विनय कुमार बघमनव मुखिया रविन्द्र नाथ उपाध्याय,सिगसिगि मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव बीपीयम पंकज कुमार पाण्डेय ,एमपीडब्ल्यू मिथलेश दुबे ने संयुक्त रूप से किया। डॉ ईश्वर सागर ने सभी
ग्रामीनो को बताया कि यह योजना दुनियां की सबसे बड़ी मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना है ! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी का संकल्प है कि देश और झारखण्ड का कोई गरीब परिवार पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे ! इसी सोच के तहत देशभर में गरीबों का 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया
गया। झारखण्ड के कुल 68 लाख परिवारों में से 57 लाख गरीब परिवार समेत पूरे देश में 50 करोड़ से भी अधिक लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा !
वही अध्यक्षता कर रहे प्रमुख संतोष चौबे ने कहा कि इस योजना का लाभ  परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ उम्र की भी कोई सीमा नहीं है ! परिवार के सभी सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा !मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने कहा कि इस योजना
का लाभ सभी रजिस्टर्ड अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा होगी ! अस्पताल झारखण्ड में या राज्य के बाहर भी हो सकता है !बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि
 इस योजना का लाभ अस्पताल में भर्ती होने अर्थात अस्पतालीकरण की अवस्था में ही इस योजना का लाभ मिलेगा ।किसी भी स्थिति में बिचौलिया के चकर में न पड़ने की नसीहत दी।
राशनकार्ड नम्बर या आधार नम्बर के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में लाभूकों का सत्यापन किया जायेगा ! आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र (जैसे- वोटर ID कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि )  मान्य होगा !
बघमनवा मुखिया रविन्द्र नाथ उपाघ्याय ने इस . योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुक परिवार को किसी प्रकार का भुगतान नही करना  पड़ेगा।बिधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी ने कहा कि इस योजना का लाभ जन्म लिये नवजात शिशु को भी स्वतः इस योजना से जुड़ जायेगा।इस कार्यक्रम में बघमनवा व सिगसिगी पंचायत के सभी लाभुकों को आमन्त्रण पत्र बितरण किया गया।कार्ड लेने के बाद सभी लाभुकों में ख़ुशी का माहौल था।

No comments:

Post a Comment