श्री हरि राम कथा सत्संग समिति पाल्हे कला से श्री उपेन्द्र उमा उमेश्वर महराज के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा पर निकले तीर्थ यात्री को सकुशल वापस घर लौट गये।






वंशीधर नगर (में स): श्री हरि राम कथा सत्संग समिति पाल्हे कला से श्री उपेन्द्र उमा उमेश्वर महराज के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा पर निकले तीर्थ यात्री रविवार को सकुशल वापस घर लौट गये। सभी तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ, द्वारिकाधीश, सेतुबंध रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी आदि तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर दर्शन पूजन कर जिले में अमन चैन, सुख शांति एवं समृद्धि के लिये भगवान से कामना की। वंशीधर नगर वापस लौटने पर यहां रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, प्रभात टुडे नेटवर्क की ओर से संचालित बंशीधर न्यूज टीम, नपं अध्यक्ष विजयालक्ष्मी, वार्ड पार्षद कामेश राम एवं मीरा देवी ने सभी तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया। उस मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने सभी तीर्थ यात्रियों के तीर्थ यात्रा पूरा कर सकुशल वापस लौटने पर खुशी प्रकट करते हुये कहा कि सभी तीर्थ यात्री काफी भाग्यशाली हैं जो ससमय तीर्थ यात्रा कर लिये। उन्होंने कहा कि भगवान का बुलावा आने के बाद ही लोग भगवान के दरबार में पहुंचते हैं। अगली बार उन्हें भी मौका मिला तो वे भी सभी तीर्थयात्रियों के साथ तीर्थ यात्रा पर जायेंगे। सभी तीर्थयात्रियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। मौके पर राजेश प्रताप देव, प्रभात टुडे नेटवर्क प्रमुख धीरेन्द्र चौबे, नपं अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी, देवेन्द्र सिंह, रामश्रृंगार चौबे, कामेश राम, विजय ठाकुर, मुकेश रजक, संदेश चौबे समेत कई लोग मौजूद थे। यहां बताते चलें कि गत् 26 सितंबर को गढ़वा जिले से 44 तीर्थ यात्री तीर्थयात्रा पर गये थे। जिसमें पाल्हे कला, वंशीधर नगर, रमना के टंडवा, डंडई एवं मझिआंव के कई तीर्थ यात्री शामिल थे। तीर्थ यात्रा पर जाने से पूर्व प्रभात टुडे नेटवर्क की ओर से संचालित बंशीधर न्यूज टीम की ओर से रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी तीर्थयात्रियों को सम्मानित किया गया था।

No comments:

Post a Comment