> घोरडीहा गांव के लोगो को मिला आरोग्य बीमा पत्र
फ़ोटो कैप्सन :- आरोग्य बीमा पत्र का वितरण करते पार्षद
रेहला (पलामू) :- विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड चार के घोरडीहा में आयुष्मान भारत के तहत वार्ड के लोगो को आरोग्य बीमा पत्र दिया गया.बीमा पत्र का वितरण वार्ड पार्षद तस्लीमा बीबी व अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गुलाम नवी अंसारी ने संयुक्त रूप से किया.वार्ड पार्षद तस्लीमा बीबी ने मौजूद लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया.उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य योजना है.मौके पर कई स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे.


No comments:
Post a Comment