> नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया जा रहा भव्य पूजा पंडाल
फ़ोटो कैप्सन :- पंडाल का प्रारूप
प्रतिनिधि रेहला (पलामू) :-
नगर परिषद विश्रामपुर के वार्ड नौ डंडिला खुर्द ग्रासिम इंड्रस्टीज गेट के पास नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल के आधार पर पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है.इस पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.कलकत्ता से आये कारीगर ने पूजा पंडाल बनाने में लगे हुये है.इस पूजा पंडाल पर लगभग तीन लाख रुपये खर्च का अनुमान है.इसके पहले नवयुवक संघ दुर्गापूजा समिति द्वारा राममंदिर,बिड़ला मंदिर,केदारनाथ मंदिर,द्वारिका मंदिर, सहित कई मंदिर का प्रारूप पर पंडाल का निर्माण करा चुकी है.रेहला क्षेत्र में भव्य पूजा पंडाल निर्माण के लिये नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति मशहूर है.अपनी पहचान के अनुरूप इस बार दुर्गापूजा में अपनी प्रस्तुति बरकरार रखने में जुटा है.नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की स्थापना वर्ष 1997 में हुयी है.तब से लेकर समिति द्वारा दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया जाता है.हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा समिति द्वारा राम कथा का भी आयोजन किया गया है.जो अयोध्या से पधारे जगतगुरु श्री रत्नेश जी महाराज कथावाचन करेंगे.इस बार नये सत्र के लिये जो कमेटी गठित हुयी है.जिसमे कमेटी का अध्यक्ष नंदलाल शुक्ला,उपाध्यक्ष शुशील शुक्ला,सचिव अरविंद शुक्ला,मनोज शुक्ला,कोषाध्यक्ष शीतल शुक्ला,दिनेश शुक्ला,आलोक शुक्ला व संत शुक्ला,संगठन मंत्री राशबिहारी शुक्ला व भोला शुक्ला,संरक्षक अमृत शुक्ला,ब्रज किशोर शुक्ला,लालबाबू शुक्ला सभी पूजा की तैयारी में सक्रियता के साथ जुटे है.


No comments:
Post a Comment