बुढा पहाड़ के ग्रामीणों के पुनर्वास से संबंधित विषयों पर बैठक आहूत की गई।


*आज दिनांक 08 अक्टूबर 2018 को उपायुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बुढा पहाड़ के ग्रामीणों के पुनर्वास से संबंधित विषयों पर बैठक आहूत की गई। बूढ़ा पहाड़ से आये ग्रामीणों के पुनर्वास के संबंध में समिति द्वारा महत्वपूर्ण विन्दुओं पर विचार किया गया। उन्हें पुनः पुनर्वासित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी रंका एवम अंचल अधिकारी भंडरिया को निदेश दिया गया साथ ही सरकार के द्वारा उन्हें दी जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने एवं सरकार द्वारा उनके लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर मुख्यधारा में लाने का निर्देश दिया गया। उन्हें इन बातों की जानकारी देने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरिया एवम बरगढ़ को निदेशित किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंका, निदेशक drda, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रखंड विकाश पदाधिकारी भंडरिया बरगढ़ तथा अंचल अधिकारी रंका आदि उपस्थित थें।*
*****************************

No comments:

Post a Comment