कांडी -पिछले दस दिनो से मातारानी की पूजा अर्चना के बाद शनिवार को नम आंखो से उनकी विदाई दि गई।पुरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षौल्लास एवं शान्ति व शौहार्दपुर्ण वातावरण मे दशहारा व दुर्गापूजा सम्पन हो गया।


फोटो-सतबहिनी झरणा तीर्थ में मातारानी की प्रतिमा को विसर्जन करते श्रधालु। 

कांडी -पिछले दस दिनो से मातारानी की पूजा अर्चना के बाद शनिवार को नम आंखो से उनकी विदाई दि गई।पुरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षौल्लास एवं शान्ति व शौहार्दपुर्ण वातावरण मे दशहारा व दुर्गापूजा सम्पन हो गया।
प्रखंड क्षेत्र मे दो दिन शुक्रवार व शनिवार को प्रतिमा कि विसर्जन किया गया।शुक्रवार को कम संख्या मे प्रतिमा का विसर्जन हुआ ।अधिकांस प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया।पहाड़ी क्षेत्र घटहुआँ कला , राजा घटहुआँ,अधौरा ,खुटहेरिया ,गोसांग गरदाहा ,देवडीह सेतो  सहित अन्य गांव कि प्रतिमा सतबहिनी झरणा तीर्थ मे जबकि हेठार क्षेत्र के गांव कि प्रतिमा सोन नदी मे जबकि कोयल तट के आसपास के गांव कि प्रतिमा कोयल नदी मे विसर्जित किया गया।पुरे क्षेत्र मे शान्ति ब्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बिजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे सघन गस्ती होते देखा गया।सभी विसर्जन स्थल पर पुलिस कि टीम मुस्तैद थी।

No comments:

Post a Comment