कांडी:लमारी कला गांव में शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया गया.
झारखंड नव निर्माण मोर्चा सुप्रीमों अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने फिता काटकर व रावण के पुतला में आग लगाकर इसकी शुरुआत की.
बताते चलें कि रावण दहन का यह कार्यक्रम प्रखंड का पहला कार्यक्रम हैं जहां लगभग पांच सौ लोगों की भीड़ जमा थी. लमारी खुर्द,घटहुआं,बेलोपाती,खुटहेरिया,हरिगावां,पतरिया,सबुआं,घोड़दाग,चटनियां व पिपरडीह गांव से सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष व बच्चे आये थे. इस क्षेत्र के लिए यह अलग तरह का कार्यक्रम था .यही कारण है कि लोगों में काफी उत्सुकता था. लमारी कला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों की भीड़ देखकर वे काफी खुश हैं. रावण दहन का कार्यक्रम अगले वर्ष भी आयोजित किया जाएगा.लमारी कला के सुजीत कुमार गुप्ता के निर्देशन मे सोनू कुमार मूर्तिकार व उसके सहयोगी कमलेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजवंश प्रजापति व दीपक कुमार ने लगभग बीस फीट की मूर्ति तैयार किया जिसमें सैकड़ों छोटे-बड़े पटाखे लगाये गये थे.
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले लोगों को संबोधित करते हुए बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में भय,भुख व भ्रष्टाचार रुपी रावण हावी हैं. इसे हर हाल में जलाना होगा. उन्होंने कहा कि इस बार विजयादशमी के अवसर पर हम सपथ ले कि आने वाले समय में भ्रष्टाचार, गरीबी व बेगारी के विरुद्ध खुलकर लड़ेंगे.कहा कि आपका बेटा आपका भाई इस महान पर्व पर आपके बीच मौजूद है. आपके हर दु:ख -सुख मे मैं शुरू से आपके साथ था और आगे भी रहुंगा.
इस कार्यक्रम के दौरान कांडी पुलिस भी मुस्तैद रही.एएसआई विनय कुमार सिंह दल-बल के साथ कमान संभाल रखे थे.
मौके पर राम पवन साह,विष्णु देव साह,असर्फी चंद्रवंशी,दिलीप कुमार सिंह, भोला प्रजापति, अशोक प्रसाद, भोला प्रसाद,रामध्यान साह, नागेन्द्र,निकास,संजय,श्रवण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.


No comments:
Post a Comment