काम करने की मजदूरी मांगना हमारा हक है मल्लाहटोली ,लालगढ़,पंजरीकला , तोलरा में बनेगा रेलफाटक



विश्रामपुर- गुरहाकला के सघन गांव मल्लाहटोली में क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के स्वास्थ्यमंत्री ने कहा क़ि पुरे क्षेत्र सहित इस गांव के चौतरफा विकास के लिए वह दिनरात प्रयत्नशील हैं।इस गांव के  पूर्ण विद्युतीकरण कार्य अंतिम चरण में है।स्वास्थ्य ,सड़क ,शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है।बचे जनहित कार्य को वह प्राथमिकता के आधार पर निपटा रहे हैं।मंत्री चन्द्रवंशी मल्लाहटोली में दशहरा के अवसर पर  नागरिक अभिनंदन समारोह में  बोल रहे थे।उन्होंने उपस्थित जनसमूह विशेषकर महिलाओं से पूछा कि जब उनके हित व विकास के काम वह कर रहे हैं,तो मजदूरी के रूप में उनका समर्थन का भी उनका पूरा हक है।इस क्रम में उन्होंने जोर देकर कहा की मल्लाह टोली सहित तोलरा,लालगढ़ व पंजरीकला में चिर प्रतीक्षित रेल फाटक के निर्माण के लिए उनकी पुरजोर कोशिश है।इसको लेकर वह ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल को लेकर अगले माह रेलमंत्री से मिलेंगें।वही गांव की रेल लाइन किनारे सड़क सहित अन्य पथ का शीघ्र पक्का निर्माण करवाएंगे।वहीँ देवी मंडप व टाइल्सलगे चबूतरा का अपनी देखरेख में निर्माण करायेंगें।कार्क्रम की अद्यक्षता मंडल भाजपा अध्य्क्ष कृष्ण मुरारी सिंह व संचालन महामंत्री डॉ अमरेश तिवारी ने किया।वही इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्य्क्ष डॉ.सुनीता सिंह,वरिष्ठ नेता रामसरीख तिवारी, मनोज चौधरी,केश्वर चौधरी,ईश्वर चौधरी,चिंतामणि चौधरी,इंद्रावती देवी आदि ने अपनी बातें मंत्री के समक्ष रखी।

No comments:

Post a Comment