-फोटो -शस्त्र पूजन व सम्मान समारोह में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता |
- देश व धर्म की रक्षा के लिए हिन्दु जागरण आवश्यक है। उक्त बातें विहिप के पलामू संभाग के संगठन मंत्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मवि सिलिदाग-एक के प्रांगण में आयोजित शस्त्र पूजन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को
सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आज हिन्दू समाज डायनासोर की तरह सो रहा है।और यदि इसी तरह सोता रहा तो वह दिन दूर नही जब हिन्दू समाज भी डायना सोर की तरह धरती से विलुप्त हो जायेगा। इसलिए हिन्दू समाज मे जागरूकता लाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब हिन्दू घटा है। तब-तब देश बंटा है।काबुल,कन्धार,म्यामार,अफगानिस्तान आदि देश इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को अक्षुण रखने के लिए हिन्दू समाज के लोगो को संगठित होकर रहने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जातिया भले ही अलग-अलग हो लेकिन हमें हिन्दू बनकर रहना है।श्री सिंह ने कहा कि छुआ-छूत, उच्च-नीच का भेद मिटाकर भटके और पिछड़े हुए हिन्दुओ को गला लगाकर चलने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत शरद,सह संयोजक उमाशंकर यादव एवं राजेश प्रताप देव ने सम्बोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन विहिप के जिला संयोजक बृज बिहारी पांडेय और संचालन श्याम बाबा ने किया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी 34 दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,भाजपा नेता अजय कुमार सिंह,मुक्तेश्वर पांडेय,प्रमोद सिंह,राजकुमार सिंह,रामसकल पासवान,समाजसेवी गणेश सिंह,मुन्ना प्रसाद ,उमेश गुप्ता, आनंद गुप्ता,नंदू साह,प्रभात कुमार,अनिल गुप्ता,संदीप चन्द्रवँशी, अभय चंद्रवंशी, रमेश रवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत मे शोभायात्रा निकाली गई,जो मानस मन्दिर,सर्वेश्वरी चौक,भगत सिंह चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुचकर समाप्त हो गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदीप कुशवाहा,उमाशंकर यादव, कुक्कू सिंह,राजेश मेहता, हिटलर ठाकुर,राहुल पटेल,नवीन कुमार,ऋषि सिंह,सत्यानंद कुमार,अर्जुन चौधरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिक


No comments:
Post a Comment