विधायक ने किया दो करोड़ सत्तर लाख रुपये से बनने वाले पुल का शिलान्याल


विधायक ने किया दो करोड़ सत्तर लाख रुपये से बनने वाले पुल का शिलान्याल
कहा चुनाव के समय पूर्व विधायक अपने मे नारियल ले कर घूमते थे

गढ़वा:-भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार का जो भी योजना चल रहा है सभी योजना धरातल पर उतर रहा है और हर गरीब तक पहुच रहा है।सरकार का सोच है सबका साथ सबका विकास उसी सोंच  के साथ   गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का भी विकास  हो रहा है मेरी सरकार शिलान्यास में विस्वास नहीं उद्घाटन में विश्वास करती है उक्त बातें मेराल प्रखंड के करकोमा में पेशका और करकोमा को जोड़नेवाली मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत दो करोड़ सत्तर लाख रुपये से बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के द्वरान स्थानीय विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा।उन्होंने कहा पूर्व के विधायक चार बार विधायक बने लेकिन उनको जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नही रहा यहाँ के जनता को उनके द्वारा ठगने का काम किया गया है यहाँ के मुस्लिमो को बस सपना दिखाने का काम किया गया है जब चुनाव नजदीक होता तो वे गाड़ी में नारियल भर के चलते थे ताकि हर जगह शिलान्यास हो सके वह  काम  कब होगा और उसका उद्घाटन  कब होगा कोई माई बाप नही था उस समय तो शिलान्याल के कारण नारियल का भी दाम बढ़ गया था पूर्व विधायक का बस सोच था मेरा कॉलेज कैसे बढ़े मेरा खटाल कैसे बढ़े, विधायक ने कहा पेशका सहित एक दर्जन गांव को मेराल प्रखंड मुख्यालय जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था यहाँ के लोगो को अठाइस किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता था लेकिन अब इस पूल के बन जाने से  मात्र सात किलोमीटर दूरी ही तय करना पड़ेगा,उन्होंने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि पुल गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए और इसे मार्च तक पूरा करें अगर मार्च तक पूरा नही हुआ तो आप पर करवाई किया जायेगा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पुल बनाने में सहयोग करने की अपील की इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, वरिष्ट भाजपा नेता विनय चौबे,ब्रजेश उपाध्याय, विवेकानंद तिवारी, करीब अंसारी,शिव कुमार चौधरी आदि ने भी अपने-अपने विचार दिए

No comments:

Post a Comment