प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को आपूर्ति विभाग की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार के उपस्थित मे संपन्न हुई


रमना 
-फोटो-आपूर्ति विभाग के बैठक में शामिल पीडीएस दुकानदार
-प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को आपूर्ति विभाग की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार के उपस्थित मे संपन्न हुई
|आयोजित बैठक में प्रवीण कुमार ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सामग्री का उठाव करने के बाद तत्काल लाभूको के बीच वितरण करना सुनिश्चित करें |इसकी सूचना प्रत्येक दिन वाट्स ग्रुप के माध्यम से देना सुनिश्चित करेंगे |उन्होने कहा कि वैसे लाभूक जो संपन्न है उन व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड से हटाने हुए उनका राशन बंद करने की प्रक्रिया शुरु करे ताकि उपयुक्त लोगों को राशन कार्ड व राशन दिया जा सके |उन्होंने कहा कि राशन उठाव वाहनों में स्पष्ट अक्षरों में दुकानदार का नाम, लाईसेंस नंबर, रुट के साथ वजन लिखा हुए बैनर लगा रहना चाहिए |जिन वाहनों पर नहीं पाए जाने के स्थिति में डोर स्टेप डिलिवरी व दुकानदार दोनों पर कार्रवाई होगा वही अगली बैठक से महिला समूह के अध्यक्ष या सचिव बैठक मे उपस्थित रहना सुनिश्चित करेगे |उन्होने कहा कि पीडीएस दुकानदार लाभूको के बीच सामग्री वितरण कराने के साथ साथ लोगों को स्वच्छता, शौचालय, पीएम आवास निर्माण कार्य पुरा करने के प्रति जागरूक करेंगे |मौके पर प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, अजीत कुमार, जनवितरण प्रणाली के रविन्द्र पाल, गुंजेश सिंह, विजय राम, कामता प्रसाद, श्रीधर सिंह, सूर्यदेव राम,रामस्वरुप राम, रामजी राम, विनोद सिंह सहित पुरे प्रखंड के दुकानदार उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment