> पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का उठा मांग
विश्रामपुर (पलामू) :-
रांची के पत्थलगड्डा में पत्रकार चंदन तिवारी के नृसंश हत्या पर विश्रामपुर पत्रकार संघ ने रोष व्यक्त किया है.पत्रकार संघ ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया व शोकसभा का आयोजन भी किया.शोक सभा मे मृत आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया.वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र शर्मा ने कहा कि आये दिन पत्रकारों पर जानलेवा हमला हो रहा है.इसके बावजूद भी सरकार पत्रकारों के सुरक्षा हेतु कोई कड़ा कदम नही उठा रही है.उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नही किया जाता तो बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.संघ के संरक्षक ब्रजेश दुबे ने कहा कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही होता है.पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी सच को जनमानस के सामने लाता है.सच को छुपाने के लिये अपराधियो द्वारा पत्रकारों की हत्या की जा रही है.नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों की हत्या लोकतंत्र पर हमला के समान है.कुछ लोग भारतीय संविधान के विपरीत जाकर पत्रकार व लोकतंत्र की हत्या करना चाहते है.पत्रकार संघ इसे कतई बर्दाश्त नही करेगा.शोक सभा मे पत्रकार जयकांत शुक्ला,रघुवीर नारायण पांडेय,कौशल कुमार,कृष्णा कुमार,महेंद्र प्रजापति ,श्रवण कुमार,प्रवीण शुक्ला,राजकुमार सिंह,राज कुमार पांडेय,मुकेश सिंह,मनु तिवारी,योगेंद्र विश्वकर्मा,बबलू गुप्ता,शशि तिवारी,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,प्रवीण सिंह,सहित कई पत्रकार शामिल थे.


No comments:
Post a Comment