डंडा : प्रखंड के गढ़ोटा ग्राम निवासी स्व. नागेश्वर चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र चौधरी का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र चौधरी दो वर्ष पहले हैदराबाद मजदूरी करने गया था। वहीं बीमार पड़ा और घर वापस आ गया। इसके बाद लगातार ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों के सहयोग से इलाज करवाता रहा। लेकिन आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज नहीं हो पाया और सोमवार को मौत के मुँह में चला गया। 13 वर्षीय एक लड़का साजन चौधरी जो मुखाग्नि दी और पत्नी के साथ तीन छोटी बच्चियाँ छोड़ चल बसे। मौके पर पहुँचे महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दुखद घटना है कि आर्थिक तंगी से किसी का मौत हो जाये। परिषद हरसंभव सहयोग करने को तैयार है। धन से नहीं लेकिन एक ऐसा माहौल बनाने का प्रयास है कि किसी भी समुदाय में सुख हो या दुख हो मिल जुलकर सहयोग करने की जरूरत है। सबसे अच्छा लगा कि मेरे बात से प्रेरित होकर आज शाम में ग्रामीण बैठक कर मदद के लिए निर्णय लेंगे और परिषद भी एप्ने स्तर से मदद करेगी। डॉ चौधरी ने सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि से भी आग्रह किया कि ऐसे परिवार को मदद करने की जरूरत है। एक अलग घटना में छपरदागा निवासी स्व. अब्दुल्लाह अंसारी के पुत्र आशिक अंसारी खेत में काम करने के दौरान किसी विषैले जीव जंतु के काटने से मौत हो गई। एक अच्छे इंसान के तो थे लेजिन गरीब परिवार से थे। डॉ चौधरी मृतक की पत्नी को रोते बिलखते देख सांत्वना दी और ग्रामीणों एवं परिषद के माध्यम से हरसंभव मदद करने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, संगठन मंत्री चंदन चौधरी, सुरेश चौधरी, नारद चौधरी, रामजन्म चौधरी, अमरीका राम, अमरदेव राम, यदु चौधरी, गोविन्द चौधरी, छोटू कुमार रवि, रामचन्द्र चौधरी, मुख्तार अंसारी, उमरखताब अंसारी, ईयारमोहमद अंसारी, सोबरती अंसारी, सदाकत अंसारी, मुस्ताक अंसारी, कैमुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment