बच्चों को जानलेवा बीमारी से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण करेगा बचाव


फ़ोटो -कार्यशाला में मौजूद अतिथि व स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य
बिश्रामपुर-सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सभागार में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान जागरूकता व टीका से वंचित  09 माह से 15 बर्ष के सभी बच्चों को  लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण  प्राप्त करने के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बिश्रामपुर अंचल सहित पाण्डु ,उंटारी रोड एव नावाबाजार के सभी जनप्रतिनिधि सहित कई मानिंद लोग उपस्थित थे।इसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रतिनधि नईमुदिन अंसारी व बिधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी  मौजूद थे।श्री हवारी ने कहा कि मिजिल्स रूबेला टिकाकरण  हो जाने से बच्चों में कई तरह के खतरनाक बिमिरियों के खतरा को स्थायीरूप से टाला जा सकता है। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि खसरा एक जानलेवा रोग है । जिससे सभी लोगो की भागीदारी से ही जड़ से मिटाया जा सकता है।संचालन कर रहे बीपीएम् पंकज पाण्डेय ने बताया की खसरा एक जानलेवा रोग है ।यह वायरस द्वारा फैलता है।बच्चों में खसरे के कारण बिकलांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है।एव रूबेला एक संक्रमण रोग है ।यह वायरस के द्वारा फैलता है। इसे हर हाल में रोकना है। इसे प्रशिक्षित एएनम के द्वारा टीम बना कर छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराना निर्धारित है।  उटारी रोड केब्लॉक प्रमुख  रामसेवक राम ने इस अभियान की सराहना की। इस मौके पर जगजीवन राम , श्रीकांत मेहता ,नगर पार्षद पूनम देवी ,रंजीता देवी,सलीमुदिन अंसारी,सुनील कुमार चौधरी ,मजमुदीन अंसारी,अजय कुमार रवि,कमता प्रसाद,मुन्ना यादव,संतोष राम,एमपीडब्लू,उपेन्द्र पासवान ,रमेश पासवान,मिन्हाज आलम व कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि तथा बीटीटी व उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment