विश्रामपुर कस्तूरबा को दो गोल्ड सहित सात पदक हासिल
फ़ोटो- जित -कुंडो कराटे विजेता प्रतिभागी मैडल व प्रशस्तिपत्र के साथ में मुख्य कराटे प्रशिक्षक
विश्रामपुर- जिले के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय वालिका विद्यालय की दर्जनभर कराटेबाला ने छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में आयोजित राष्ट्रीयस्तर के जित -कुंडो ओपन नेशनल कम्पटीशन में दो गोल्ड के साथ 13 मेडल जीतकर अबतक के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से चकित कर दिया है। इनमें कस्तूरबागांधी विद्यालय रेहला की मुकाबले में गयी कराटेबाला ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए सर्वाधिक दो गोल्ड सहित सात पदक जीतकर अपनी अग्रता कायम रखी है।इस विद्यालय की कराटेकार वर्षा रानी, व प्रिय प्रियदर्शनी ने पुरे दमखम व स्फूर्ति दिखाते हुई सोने के तमग़ा जीती।वहीं डोली,टोनी ,नीरा व उर्मिला कुमारी ने चांदी तथा पूजा कुमारी ने कांस्य पर कब्जा जमाया।इसके अलावा सदर कस्तूरबा की लड़कियों ने राष्ट्रीय मुकाबले में नए अनुभव होने के वावजूद चार में से तीन कराटे बाला ने पदक तालिका में अपने नाम अंकित करायी।इनमे रूपाली व जिंगल को सिल्वर तथा कलिंदा को ब्रॉन्ज मॉडल हासिल हुआ। इनके अतिरिक्त लेस्लीगंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय की लड़कियों ने दो गोल्ड व एक सिल्वर तथा संत मरियम स्कूल के बालक वर्ग में उज्जवल पासवान को सिल्वर मेडल हासिल हुआ। मुख्य कराटे प्रशिक्षक सिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में गयी कराटे टीम का विगत 30 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल हुई है।इसमें 15 राज्यस्तरीय कराटे टीम शामिल हुई थी।संदेश में एक दशक से अधिक समय से दक्ष कराटे ट्रेनर रहे सिहान संतोष ने कहा कि लड़कियो में सेल्फ -डिफेंस की वर्तमान में बढ़ती जरूरत के अनरूप कस्तूरबा विद्यालय की लड़कियों में इस प्रशिक्षण की अनिवार्यता बढ़ती जा रही है।


No comments:
Post a Comment