चालक सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार



मझिआंव:पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सिवाना पर सरसतिया गांव के समीप 407पिकअप वाहन पर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 11मवेशियों को जब्त कर लिया. साथ ही बिहार के नबीनगर थाना के तेतरिया मोड़ निवासी वाहन चालक सुरेन्द्र चौहान, एवं दो पशु तस्कर बिहार के दाऊद नगर थाना के पिराई बाग निवासी आजाद आलम एवं मोहम्मद मेराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.एसडीपीओ द्वारा पहले पशुओं को जब्त कर मझिआंव थाना लाया गया, और बारह बजे सभी पशुओं को दो बार में बरडीहा थाना को भेज दिया गया.बताया गया कि पीकअप वाहन पर मात्र चार पशु ले जाने की क्षमता है, जबकि पशु तस्करों द्वारा उसमे11पशुओं को ठूस ठूस कर चढ़ाया गया था और उनके पैर एवं गले में रस्सियां जकड़ी गयी थी. तस्करों ने बताया कि वे बरडीहा थाना के सेमरी गांव निवासी सेख मोहम्मद एवं नबी अंसारी से मवेशी खरीदकर बिहार ले जा रहे थे. खबर लिखे जाने तक जब्त मवेशियों को गरीबों में वितरण करने की प्रक्रिया चल रही थी.

No comments:

Post a Comment