डंडई। प्रखंड स्थित एनएच प्रगति एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित पैराडाइज पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया


डंडई। प्रखंड स्थित एनएच प्रगति एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित पैराडाइज पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया
l कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य अतिथि उप प्रमुख आनंद प्रकाश विद्यालय के चेयरमैन सिकंदर प्रजापति प्राचार्य आरके विश्वकर्मा सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा एलकेजी से आठवीं तक का परीक्षा फल घोषित कर परीक्षा में अच्छे अंक लाकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड कप देकर उक्त लोगों के द्वारा सम्मानित किया गया । अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं में कक्षा आठ का राहुल कुमार रजक, अनुराग कुमार व प्रिंस कुमार ,कक्षा 7 का संतोष कुमार ,मायावती कुमारी, सुजीत प्रजापति ,कक्षा 6 के बिक्की कुमार, अभिषेक कुमार ,पलक कुमारी ,कक्षा 5 के मुकेश कुमार ,शशि कुमार, रिंकी कुमारी ,कक्षा 4 का गुरु गोविंद सिंह ,सुगंधी कुमारी ,लव प्रजापति ,कक्षा 3 का सुभाष कुमार, सत्यम कुमार अकेला ,पुष्पा कुमारी ,कक्षा 2 का अर्चना कुमारी, चांदनी कुमारी, अंजू कुमारी ,कक्षा 1 का पारो कुमारी, विवेक कुमार, आर्य कुमारी, कक्षा यूकेजी का संदेश कुमार, प्रणव प्रकाश, जुबेर अंसारी ,कक्षा एलकेजी का हेमंत कुमार ,राधेश्याम कुमार ,सुधांशु कुमार प्रजापति का नाम शामिल है । मौके पर उप प्रमुख आनंद प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है यह मुझे सौभाग्य से आने के बाद पता चला कि अधिकांश छात्र-छात्राएं अच्छे अंक लाकर अच्छा प्रदर्शन किया है साथ ही उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपना लक्ष्य तैयार कर पढ़ाई करेंगे उन्हें उनके लक्ष्य तक उनके माता-पिता और शिक्षकों की हरसंभव मार्गदर्शन व सहयोग के साथ-साथ प्रोत्साहित किया जाएगा । वहीं चेयरमैन सिकंदर प्रजापति ने कहा कि विद्यालय में अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र के बच्चे भी अच्छे अंक लाकर उपहार से सम्मानित हुए हैं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है जो बच्चे कम अंक प्राप्त किए हैं उन्हें अलग से क्लास की व्यवस्था कर  उनका कोर्स पूरा करवाया जाएगा । बस विद्यार्थियों को मेहनती बनने की जरूरत है । वहीं विद्यालय के प्राचार्य आरके विश्वकर्मा ने सोहनलाल द्विवेदी द्वारा लिखित "लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती " की कविता सुनाते हुए कहा कि जो छात्र कम अंक लाए हैं वे यदि मेहनत  करेंगे तो उनका भी अच्छे अंको से हार नहीं होगी  । मंच का संचालन शिक्षिका गुंजा कुमारी ने किया । इस मौके पर उपप्राचार्य  बीके भारती , शिक्षिका पानपति कुमारी ,अन्नपूर्णा कुमारी, सुमन कुमारी ,शिक्षक उपेंद्र कुमार शशि प्रसाद सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment