-फोटो -हटिया -नई दिल्ली सवर्ण जयंती एक्सप्रेस की रमना मे खड़ी टूटी बोगी|
-अमृतसर की रेल हादसा अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि सोमवार के देर रात्रि गढ़वा रोड चोपन रेल खंड के रमना रेलवे स्टेशन पर हटिया से नई दिल्ली (आनंद विहार ) जा रही सवर्ग जयंती एक्सप्रेस (12817/73) की आखरी बोगी स्टार्टर सिग्नल से पहले टूट कर अलग हो गई
|हलाकि इस घटना मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है |घटना के बाद से लूप लाईन से आवागमन जारी है |
जानकारी के मुताबिक सोमवार के रात्रि मे सिंगरौली पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए 9:37 बजे सवर्ग जयंती एक्सप्रेस को मेन लाईन पर रोका गया था |9:51बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने के एक मिनट बाद 9:52 बजे सवर्ण जयंती एक्सप्रेस को छोड़ा गया |गाडी स्टार्टर सिग्नल पहुंचने ही वाली थी कि तेज आवाज़ के साथ आखरी बोगी टूट कर अलग हो गया |गनीमत था कि उस वक्त सवर्ण जयंती एक्सप्रेस की गति सीमा दस किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं था नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था |टूटी बोगी के आधा भाग मालयान था जबकि आधा भाग मे यात्रीयों से भरी हुई थी |बोगी अलग करने की प्रक्रिया पुरा करने के बाद चार घंटा विलंब के बाद 1:37 बजे सवर्ण जयंती एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए छोड़ा गया |
-पक्ष -
-गति सीमा कम रहने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है |घटना की सूचना कंट्रोल रूम और धनबाद को दे दिया गया है |
कमल कुमार, एस एम ,रमना


No comments:
Post a Comment