-रमना मे प्रेसवार्ता करते नसंनो कार्यकर्ता |
-प्रखंड वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए किया गया वादा को विधायक भानुप्रताप शाही पुरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं |
जल्द ही लोगों को पाईप लाईन से प्रखंड वासियों को पेयजल आपूर्ति किया जाएगा |उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष रत्नराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने पार्टी कार्यालय मे प्रेसवार्ता आयोजित कर दिया |उन्होंने कहा कि विधायक भानुप्रताप शाही ने रमना वासियों को शुद्ध पेयजल देने का वादा किया था |इसके लिए वे लगातार सरकार से मांग करते रहे फलस्वरूप प्रदेश सरकार ने धुरकी प्रखंड के पनघटवा डैम से रमना व मेराल तथा सोन नदी से केतार, भवनापुर व खरौधी को पाईप लाईन से पेयजल आपूर्ति का प्रस्ताव पास करते हुए बजट भी निर्धारित कर दिया |रमना के लिए नवासी करोड़ सतर लाख बावन हजार रुपए की स्वीकृति सरकार ने दिया है |कार्यपालक अभियंता का कार्यालय पेयजल एव स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा के द्वारा निविदा भी निकाला जा चुका है |नवंबर में निविदा संपन्न होने के साथ ही योजना पर काम आरंभ हो जाएगा |तेतीस महिना मे काम पूरा कर लिया जाना है |इस योजना को धरातल पर लाने के लिए विधायक भानुप्रताप शाही के साथ साथ पेयजल एव स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व मुख्यमंत्री रघुबर दास को नवजवान संघर्ष मोर्चा व प्रखंड वासियों के तरफ से बधाई और आभार है |नेताओं ने कहा कि रमना में सुपर पावर ग्रिड, स्टेडियम निर्माण के साथ साथ पेयजल आपूर्ति की योजना विरोधियों के मुह पर तमाचा है |वैसे विरोधी जो विकास नही होने का हवाला देकर लोगों को गुमराह करते हैं वैसे लोगों को नकारात्मक सोच त्याग कर क्षेत्र के विकास मे कदमताल करना चाहिए |ऐसा करने से भवनाथपुर विधानसभा का प्रतिष्ठा के साथ साथ क्षेत्रवासियों का सम्मान बढ़ेगा |नेताओ ने कहा कि एक तरफ भानुप्रताप शाही क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं वहीं विकास विरोधी लोगों विकास की गाड़ी को अवरुद्ध कर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों के मान संम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे |लोगों के सुख सुविधा के योजनाओं पर ग्रहण लगाने का प्रयास कर रहे हैं |लेकिन क्षेत्र की जनता जागरुक है आने वाले समय में इस प्रकार के विकास विरोधियों को लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे |मौके पर जोनल प्रभारी धनंजय सिंह, प्रभारी जुनियर महमुद, पंकज सिंह, कंचन सिंह, मोख्तार अंसारी,रविशंकर मिश्रा,शंकर चंद्रवंशी, राकेश विश्वकर्मा, रुपनरायण यादव, ताहिर अंसारी, रामकेवल पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे |
-प्रखंड वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए किया गया वादा को विधायक भानुप्रताप शाही पुरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं |


No comments:
Post a Comment