मेराल : प्रखंड के चरका पत्थर टोला में तहफ्फुजे ईमान आकायत कान्फ्रेंस जलसे की किया गया आगाज
कुरान मजीद की तिलावत कर कारी कमालुद्दीन ने किया शुरुआत। मंच का संचालन हाफ़िज़ तबीब आलम तबीब ने किया।नौजवान कमेटी के जानिब से जेरे सरपरस्ती सदारत कारी कमालुद्दीन हाजी मौलाना गुलाम यासीन हाजी गुलाम मुस्तफा जिला परिषद प्रतिनिधि अतहर अली की अगुवाई में तहफ्फुजे ईमान अकायत कान्फ्रेंस जलसे की न्यू रखी गई थी।जिसमें बाहर से जलसे में नात व तकरीर करने के लिए मुफ्ती मौलाना मुजाहिद हुसैन इलाहाबादी, मुफ्ती शोएब रजा इलाहाबादी, शाहनवाज हुसैन नात खां उड़ीसा, शब्बीर हसन धनबाद, समन राजा सिंगरौली, मोहम्मद शकील राजा सासाराम को बुलाया गया था जलसे में चारों नात खां 9:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक आम आवाम के बीच अपने शायरी पर खूब वाह-वाही बटोरी इसके बाद मुफ्ती मौलाना मुजाहिद हुसैन ने अपने तकरीर से लोगों को दीन इस्लाम के बारे में समझाया तथा अमल करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में ईमान सबसे बड़ी दौलत है अगर इंसान के पास ईमान नहीं है वह चाहे कितना भी बड़ा हो जाए पर आखिरत में जवाब तलब होगी उस वक्त फेल हो जाएंगे उनके धन दौलत काम नहींं आएंगे वहां ईमान और इबादत काम आएगी एक दूसरे को मदद करना भूखे को खाना खिलाना कोई इंसान अगर मुसीबत में है उसको मदद करना चुगली करने से बाज आना अल्लाह की इबादत करना हलाल रोजी रोटी कमाना झूठ नहीं बोलना अल्लाह के दी हुई कुरान को तिलावत करना यही ईमान का पहचान है मजदूरी करके अपना पेट भरना किसी को धन के प्रति लालच ना होना बुराई करने से बाज आना मां बहनों की इज्जत करना अपने मां बाप को कद्र करना यही इस्लाम धर्म सिखाता है यही इस्लाम धर्म का वसूल है मदीने के हुजूर सल्ला वसल्लम के बताए हुए रास्ते पर चलना। वहीं मुफ्ति मौलाना सवेब राजा ने भी इस्लाम के बारे में बखुबी अपनी तकरीर से भरपुर लोगों के बीच रखी । इस मौके पर डॉक्टर यासीन अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य नसीम अख्तर जिला परिषद प्रतिनिधि दक्षिणी करीब अंसारी मौलाना खुर्शीद आलम मौलाना जमील हाफिज युसूफ राजा नौजवान कमेटी के सदस्य सलीम उर्फ पिंटू साबिर अंसारी असगर अंसारी डॉ नईम अंसारी डॉ राजू आलम बसीर अंसारी जब्बार अंसारी रेयाज अंसारी सरफराज आलम शिक्षक अख्तर अंसारी सहित काफी संख्या में दूरदराज से आए मेहमान महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment