-फोटो -धरना के बाद बीडीओ प्रवीण कुमार को मांगपत्र सौपते काग्रेसी
-जनसमस्या और राफेल के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी प्रखंड इकाई के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया |
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता मानस सिन्हा ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी मुद्दे पर फेल हो चूकी है |देश वासियों से सबका साथ सबका विकास का वादा कर अपने उद्योगपति साथियों को नियम विरुद्ध आर्थिक मदद पहुंचाने का काम कर रही है|युद्धक विमान राफेल खरीद में अंबानी बधुओं को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है |जबकि प्रदेश की रघुबर सरकार विकास का दावा ठोक रही है जबकि झारखंड आज विकास के आकडों में बहुत पीछे खड़ा है |उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, भष्ट्राचार, विरोजगारी, काला धन के मामले में लोगों को छलने का काम किया है |जनता मोदी और भाजपा के जुमला समझ चूकी है |आने वाले समय को लोग जवाब देंगे |देश और राज का संपूर्ण विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है |जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि रघुबर सरकार ने प्रदेश को उद्योगपतियो के हाथों में गिरवी रख दिया है |वही भवनाथपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक दोनों भाजपा मे समाहित होकर जनता को गुमराह करने मे व्यस्त हैं |केन्द्र और राज की सरकार निरंकुश हो चूकी है इसे सत्ता से बेदखल करना ही होगा |धरना कार्यक्रम को पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अजय कुमार सिंह, शैलेश चौबे, उमाशंकर सिंह, युवा नेता मृत्युंजय कुमार सिंह आदी लोगों ने संबोधित किया |धरना के अंत में दस सूत्री मांग पत्र राजपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को सौंपा जिसमें छुट्टे हुए योग्य व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड से जोड़ने, सुखा राहत का बकाया राशि का भुगतान कराने, सिंचाई हेतू नये तालाब बांध का निर्माण कराने, किसानों के बीच कैम्प लगाकर केसीसी का वितरण कराने ,पारा शिक्षकों का सेवा स्थाई करने सहित कई मांग शामिल है |धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन अमानत हुसैन ने किया जबकि मौके पर अरुण सिंह, बालेश्वर यादव, गुलाम रसूल, तैयब अंसारी, विगन चौधरी, सुनिल चौधरी, सुनिल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे |


No comments:
Post a Comment