टीपीसी के सब जोनल कमांडर अक्षय के दस्ता का सक्रिय सदस्य सहित विभिन्न मामलों के चार आरोपी गिरफ्तार,
एसडीपीओ ने सदर थाना में पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी
गढ़वा-पुलिस ने टीपीसी के सबजोनल कमांडर अक्षय के दस्ता के सक्रिय सदस्य अखिलेश यादव उर्फ बुटन मांझी सहित विभिन्न मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में सदर थाना में पत्रकारवार्ता कर एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस ने कांडी थाना क्षेत्र में सक्रिय टीपीसी नक्सली अखिलेश यादव को उसके घर कांडी थाना के चटनियां गांव के कुसुआ डेरा टोला से गिरफ्तार किया है एसडीपीओ ने कहा कि कांडी के संवेदक विश्वनाथ यादव से उग्रवादी अखिलेश के द्वारा लेवि की मांग की गई थी तथा मारपीट किया गया था घटना की प्राथमिकी कांडी थाना में दर्ज कराया गया है प्रतमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार उग्रवादी अखिलेश के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी उन्होंने कहा कि उग्रवादी अखिलेश पर कांडी मझिआंव तथा बरडीहा थाने में उग्रवादी हिंसा के चार मामले दर्ज हैं जिसमे लेवि मांगने अपहरण तथा मारपीट के मामले दर्ज हैं उन्होंने कहा कि उग्रवादी अखिलेश कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा था तथा जेल से छूटने के बाद क्षेत्र में सक्रिय हो गया था। जानकारी के अनुसार टीपीसी के सबजोनल कमांडर अक्षय गढ़वा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
लूटकांड का उद्भेदन लुटेरा गिरफ्तार-
एसडीपीओ ने कहा कि मझिआंव थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को घटी लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया है लूटकांड में शामिल मेराल थाने के बांका भंडार निवासी प्रवीण चौधरी को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि इसी गांव के दूसरा आरोपी प्रियरंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर जीएल भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि 28 अगस्त की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे करुइ-मझिआंव सड़क में एक सुनसान स्थान पर उक्त लुटेरों द्वरा मझिआंव थाने के बुदिखाड़ निवासी सुनील यादव के साथ लूटकांड के घटना को अंजाम दिया था।

No comments:
Post a Comment