वंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर जयंती समारोह
का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर मालार्पण कर किया गया। इस मौके पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखण्ड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल के दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की भी संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके बताए हुए मार्गों पर हमलोगों को चलने की जरूरत है। बीसीओ गजनफ़र अली खान ने सभी लोगों को शपथ दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रविंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ललमोहन यादव, लक्ष्मण राम, बिस्सूत्री उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, ममता लता, सुनील तिवारी, उमेश कुमार, भरदुल चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment