टारगेट के हिसाब से हम लोग अभी पीछे चल रहे हैं : अरुणिमा




वंशीधर नगर  (में स) बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में बिशुनपुरा रमना एवं नगर उंटारी सेविका के साथ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के शिविर लगाया गया। सिविल को संबोधित करते हुए सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अरुणिमा एक्का ने कहा कि रमुना विशुनपुरा में आय बनाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही हम उस प्रखंड के सीओ से बात कर समस्या का समाधान  करने के बाद करूंगी।  साथ ही उन्होंने कहा कि टारगेट के हिसाब से हम लोग अभी पीछे चल रहे हैं । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में पचासी का टारगेट मिला है लेकिन अभी तक 32 ही हो चुका है । मुख्यमंत्री लाडली योजना में 408 का टारगेट मिला है मगर अभी तक 102 ही हो चुका है उन्होंने सभी सेविकाओं को कहा कि टारगेट के अनुरूप जब से जल्द कार्य को पूर्ण करे। शिविर में पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी लीलावती रानी पूर्णिमा कुमारी सेविका सीता कुमारी आशा कुमारी रीना देवी  सहित कई लोग उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment