भवनाथपुर : कन्या प्राथमिक विद्यालय को बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर में संचालित किए जाने का अभिभावकों द्वारा किया गया विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों और अभिभावको का विरोध का स्वर इतना प्रबल हो गया कि स्कूल में प्रतिदिन नब्बे से सौ फीसदी उपस्थिति की जगह अब महज तीन छात्र ही विद्यालय में उपस्थित हो रहे है। बताते चले कि कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह राज्य साधनसेवी पांडेय सूर्यकांत शर्मा बीते तीन माह पूर्व पुराने भवन को गिरवाकर नए भवन निर्माण कराने की वादा कर उक्त विद्यालय को बुनियादी विद्यालय के अंधरेनुमा कमरे में संचालित कर रहे थे। बीते दिनों ग्रामीणों ने तीन किमी दूर विद्यालय संचालन का विरोध करते हुए बच्चे को विद्यालय नही भेजने की बात कही थी। तदोपरांत शिक्षा महकमा के पदाधिकारी एवं जेई ने विद्यालय का जायजा भी लिया किंतु अभिभावकों का विरोध जारी है, जिस कारण उन्होंने बच्चे को विद्यालय नही भेज रहे है। वही बीडीसी चन्दन ठाकुर ने देश के भविष्य के लिये खुद अन्य सहयोगियों से मिलकर पुरानी भवन में ही कक्षा संचालन की बात कही। इस संबंध में एचएम पांडेय सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बीईईओ राकेश कुमार और विभागीय जेई धनंजय पांडेय के द्वारा स्कूल भवन की जांच कर इसकी रिपोर्ट भवन निर्माण विभाग को सौंप दी गई है। ताकि विभाग के एई द्वारा स्कूल भवन की जांचोपरांत उक्त स्कूल को संचालित करने की दिशा में निर्देश प्राप्त हो सके।

No comments:
Post a Comment